Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

प्रतिष्ठित किताब कारोबारी के घर चोरी की घटना को अंजाम देने वाली रम्बा पुलिस के लिए बनी चुनौती, तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। शहर में प्रतिष्ठित किताब कारोबारी के घर चोरी की घटना को अंजाम देने वाली शातिर चोर रम्बा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। 26 नवंबर की रात  दीपक अग्रवाल के घर चोरी की घटना को अंजाम देने वाली रम्बा का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, बावजूद इसके कि पुलिस ने शहर भर में सीसीटीवी और सर्विलांस के जरिए उसकी तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से नेपाल की रहने वाली रम्बा, जो दीपक अग्रवाल के घर पर नौकरानी के रूप में काम कर रही थी, उसने अपनी चालाकी से घटना को अंजाम दिया। रम्बा ने दीपक और उनकी पत्नी को नशीला जूस पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर  साथ घर कीमती सामान चोरी कर फरार हो गई। घटना के बाद रम्बा का मोबाइल फोन हल्द्वानी बस अड्डे के पास आखिरी बार चालू हुआ था, लेकिन इसके बाद से उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ है जिससे उसकी लोकेशन का कोई पता नहीं चल पाया। चोरी के इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रम्बा के फरार होने के बाद भी हल्द्वानी के मुखानी चौराहे, रोडवेज बस अड्डे और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला। यहां तक कि पुलिस को यह भी नहीं पता चल पाया कि वह किस दिशा में गई जिससे उसकी गिरफ्तारी में मुश्किलें बढ़ गई है।
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रम्बा नेपाल फरार हो सकती है, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह नेपाल स्थित अपने घर भी नहीं पहुंची है और न ही बंगलुरू के उस पते पर, जहां उसे नौकरी दिलवाने वाली एजेंसी ने भेजा था। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि रम्बा की लगातार तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक घायल, अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉