Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को एक दिवसीय नैनीताल भ्रमण पर, हल्द्वानी और घोड़ाखाल में कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ नैनीताल:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार, राजनाथ सिंह दिनांक 21 मार्च को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय रक्षा मंत्री 21 मार्च को त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाहन 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल में हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगे, उसके बाद अपराह्न 01:10 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हैलीपैड से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे और आर्मी हेलीपैड से प्रस्थान कर एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

तत्पश्चात माननीय रक्षा मंत्री एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड से आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से अपराहन 03:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉