Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सोमवार से कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में सब्जी और राशन का हो सकता है संकट

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ की छह सूत्रीय मांगें नहीं माने जाने पर सोमवार से कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में सब्जी और राशन का संकट खड़ा हो सकता है। हड़ताली ट्रक मालिकों के समर्थन में सब्जी और राशन व्यापारियों ने 15 दिसम्बर का अल्टीमेटम देते हुए कारोबार बंद करने का ऐलान किया है। ऐसे में रविवार तक महासंघ की मांगें नहीं माने जाने पर पूरे कुमाऊं की सब्जी और राशन की सप्लाई बंद होने की आशंका पैदा हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ बीते चार दिनों से अपनी छह सूत्रीय मांगों के लिए हड़ताल कर रहा है लेकिन फिलहाल हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए फल, सब्जी और राशन की सप्लाई अन्य निजी वाहनों से हो रही है। मंडी व्यापारियों ने बताया कि शादियों का सीजन होने से रविवार तक के ऑर्डर लिए गए हैं। इसलिए 15 दिसंबर तक सामान की सप्लाई की जाएगी। ऐसे में रविवार तक मांगें नहीं माने जाने पर सोमवार 16 दिसंबर से कारोबार बंद कर हड़ताल का समर्थन मे कारोबार बंद रखने की घोषणा की गई। उधर, आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के संरक्षक जीवन कार्की ने बताया कि ट्रक संचालक मंडी के व्यापारियों के कारोबार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। लगातार उत्पीड़न से ट्रक चालक और मालिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उनकी हड़ताल को समर्थन दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad

गल्ला मंडी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण बंसल ने कहा कि अपनी जायज मांगों के लिए ट्रक ऑनर्स महासंघ हड़ताल कर रहा है। उनकी मांग नहीं माने जाने पर सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए कारोबार बंद किया जाएगा। बैठक में ट्रक ऑनर्स महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी, आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी, दुर्गादत्त तिवारी, दीपक तिवारी, दीपक पाठक, जीवन सिंह कार्की, नवीन गिरी गोस्वामी, नवीन बेलवाल, भास्कर जोशी, गिरीश मेलकानी, कैलाश लोहनी, कृष्ण कुमार, शेर सिंह कोरंगा, कैलाश पाठक आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉