Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगरक्राइम/दुर्घटना

पति ने पत्नी पर लगाया बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बिना तलाक के दूसरी शादी करने और घर से सोने चांदी के जेवर, हजारों की नगदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। मंगलवार को ग्राम केशोवाला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 10 वर्ष पूर्व एक युवती से हुआ था और शादी के बाद उसकी पत्नी ने दो बच्चों को जन्म दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी आए दिन उसके साथ लड़ाई झगड़ा करती रहती थी और मायके जाने की जिद करती थी जिसके चलते उसकी पत्नी चार माह पूर्व अपने मायके चली गई और जब उसने अपनी पत्नी को घर वापस बुलाया गया तो उसकी पत्नी घर पर नहीं आई। पीड़ित ने बताया कि जब वह 27 अक्तूबर को अपने ससुराल पत्नी को लेने के लिए गया तो उसकी पत्नी वहां पर नहीं थी और जब वह घर आया तो संदूक से सोने चांदी के जेवर और करीब 15000 की नगदी गायब थी। साथ ही पीड़ित ने यह भी बताया कि 2 नवंबर को उसे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि उसकी पत्नी ने उससे बिना तलाक लिए किसी अन्य व्यक्ति से विवाह कर लिया है।

पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें जांच की जाएगी और जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम मौसम का बदला मिजाज, तापमान में आई गिरावट, नौ जिलों में अलर्ट जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉