Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सीएम पुष्कर सिंह धामी कल एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद नैनीताल में, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया है कि माननीय सीएम पुष्कर सिंह धामी 12 दिसंबर, शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री शुक्रवार को सुबह 11:20 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12:10 बजे रा.इ.का. सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे। सुंदरखाल स्कूल से कार से अपराह्न 12:30 बजे हिमगिरी स्टेडियम लेटीनूंगा, मुक्तेश्वर पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

उसके बाद विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात हिमगिरी स्टेडियम में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 2:25 बजे हिमगिरी स्टेडियम लेटीनूंगा, मुक्तेश्वर से प्रस्थान कर सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और अपराह्न 2:45 बजे सुंदरखाल स्कूल मैदान  हेलीकॉप्टर द्वारा अपराह्न 2:55 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और यहां सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉