Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच हंगामा, सदस्यों के अपहरण का आरोप, भारी पुलिस बल तैनात

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज
हो रहे चुनाव के बीच नैनीताल में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने अपने जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे नेता प्रतिपक्ष ने भी साझा किया है। मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे, जिससे राजनीतिक तापमान और बढ़ गया।हालात बिगड़ने पर नैनीताल पुलिस ने पूरे शहर को पुलिस छावनी में बदल दिया। एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र के निर्देशन में जिला पंचायत कार्यालय के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। मालरोड की ओर जाने वाले वाहनों को तल्लीताल से राजभवन रोड की ओर डायवर्ट किया गया, जबकि रूसी बाईपास और नारायण नगर में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पंचायत कार्यालय व आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। जबकि माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉