Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने त्योहारों के अवसर पर वाहनों की चेकिंग करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ नैनीताल:- कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में त्योहारों का समय होने के कारण अलग-अलग स्थानों से काफी लोग मण्डल में आ रहे हैं, और त्योहारों के पश्चात अवकाश से अपने-अपने कार्यस्थल को वापस भी जायेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

इस दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने के दृष्टिगत वाहनों में ओवर लोडिंग की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने जनपद में विशेष रूप से वाहनों की फिटनेस के साथ ही ड्राईविंग लाईसेन्स की भी चैकिंग करवाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि वाहनों में ओवर लोडिंग न हो और कोई भी वाहन चालक मदिरा का सेवन कर वाहन न चलाएं। इस संबंध में जनपद स्तर पर प्रभावी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉