Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

चाइना पीक ट्रैकिंग के साथ विंटर कार्निवाल की शुरुआत, 30 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल में आज सोमवार से विंटर कार्निवाल की शुरुआत हो चुकी है। जिला पर्यटन विकास विभाग की ओर से कार्निवाल की शुरुआत  में टांकी बैंड से चाइनापीक तक के ट्रैकिंग का आयोजन किया गया। जिसमें 30 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया ।

ADVERTISEMENTS Ad

ट्रैकिंग का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व एडीएम विवेक रॉय ने हरी झंडी दिखाकर किया। ट्रैकिंग के साथ ही युवाओं को बर्ड वॉचिंग की भी जानकारी दी गई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि बर्ड वॉचिंग और ट्रैकिंग के साथ ही क्लीनिंग ड्राइव का भी आयोजन किया गया । इसके साथ ही बर्ड वॉचिंग के एक्सपर्ट जगजीवन धामी ने युवाओं को नैना बर्ड सेंचुरी की जानकारी दी। इसके साथ ही जाड़ों में आने वाली प्रवासि पक्षियों के बारे में भी जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से चाइना पीक एक छोटा ट्रैक आयोजित किया गया है, जिसके बाद 26 दिसम्बर को बिरला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग का आयोजन किया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि क्लीनिंग ड्राइव में सबसे अधिक कूड़ा एकत्र करने वाले वालिंटियर को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके साथ ही आज से शहर में विंटर कार्निवाल का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है, जिसमें शहर की मालरोड में जलसा, लखिया भूत, छोलिया नृत्य आदि की प्रस्तुति की जाएगी। जिसके बाद शाम में स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

इस दौरान एसडीएम नवाजिश खलिक, ईओ रोहितास शर्मा, पीसी मनराल, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, पंकज भट्ट, दीपक मर्तोलिया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉