Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

लोक निर्माण विभाग के अमीन को विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, जमीन का मुआवजा देने के लिए मांगी थी रकम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तरकाशी में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी के अमीन को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अमीन ने भूमि का मुआवजा देने के लिए रिश्वत ली थी।

ADVERTISEMENTS Ad

शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी जमीन सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई थी। इसके बदले उसे करीब दो लाख रुपये का मुआवजा मिलना था। इसकी फाइल 2022-23 से दफ्तरों में धूल फांक रही थी। लंबी जद्दोजहद के बाद मुआवजे की रकम मंजूर हुई तो लोनिवि के भटवाड़ी कैंप कार्यालय के अमीन टीकाराम ने अड़ंगा लगा दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

अमीन ने चेक जारी करने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। बाद में 10 हजार में सौदा तय हुआ। जैसे ही अमीन ने पीड़ित से रिश्वत की रकम ली, मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद टीम उसे लेकर देहरादून आ गई, आरोपी को विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉