Medical
उत्तराखण्ड

आस्था को चोट पहुंचाने वाले गोरखधंधे पर प्रहार: मृतकों के उपयोग में आ चुके बिस्तरों की रुई निकाल कर तैयार किये जा रहे थे रजाई-गद्दे, तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश:-  योग, साधना  की धरती ऋषिकेश में एक ऐसा सच सामने आया है, जिसने लोगों की रूह तक को झकझोर कर रख दिया है। तीर्थनगरी में लोगों को सर्दी से राहत देने वाले रजाई-गद्दे  मृतकों के उपयोग में आ चुके बिस्तरों की रुई से तैयार किए जा रहे थे। यह खुलासा होते ही शहर में आक्रोश फैल गया और आस्था को चोट पहुंचाने वाले इस गोरखधंधे पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सनातन परंपरा में जिस बिस्तर को मृत्यु के बाद अपवित्र मानकर घर से बाहर कर दिया जाता है, वही बिस्तर कुछ लोग पैसे की लालच में इकट्ठा कर रहे थे। कबाड़ समझकर फेंके गए इन रजाई-गद्दों से रुई निकाली जाती, फिर उसे नई रुई में मिलाकर नए बिस्तरों का रूप देकर बाजार में बेचा जाता था।दांडी, रानीपोखरी निवासी अमित सिंह की एक शिकायत ने पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया। रानीपोखरी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रानीपोखरी चौक स्थित एक दुकान पर छापा मारा, जहां यह शर्मनाक कारोबार चलता मिला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

आस्था और इंसानियत को किया शर्मसार

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने सलमान, हामिद और संजय को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि संजय मृतकों के पुराने रजाई-गद्दे इकट्ठा करता था, जबकि सलमान और हामिद उनकी रुई निकालकर उसे नई रुई में मिलाते थे। इसके बाद वही रजाई-गद्दे बाजार में सर्दी से जूझ रहे लोगों को बेचे जाते थे।
इन दिनों उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऋषिकेश, जो गढ़वाल का प्रमुख बाजार और पहाड़ों का प्रवेश द्वार है, वहां से पहाड़ी जिलों तक रजाई-गद्दों की सप्लाई होती है। इसी मजबूरी और बढ़ती मांग का फायदा उठाकर आस्था और इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी

मामले के सामने आते ही स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यह केवल धोखाधड़ी नहीं, बल्कि धार्मिक मान्यताओं और मानवीय संवेदनाओं पर सीधा हमला है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉