Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

होली की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, दस दिन पहले ही उठी थी बहन की डोली

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में होली के त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गयीं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक इमलीखेड़ा गांव निवासी सिद्धार्थ सैनी की बहन की शादी दस दिन पहले ही हुई थी। वहीं बुधवार देर रात को सिद्धार्थ सैनी अपने दोस्त युगल सैनी के साथ कार में सवार होकर अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए रूड़की आया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

बताया जा रहा है कि रुड़की से वापस लौटते समय बाजूहेडी गांव के पास सिद्धार्थ सैनी की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरे खेत में पलट गई।
इस हादसे में कार सवार सिद्धार्थ सैनी और युगल सैनी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने सिद्धार्थ सैनी निवासी इमलीखेड़ा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, युगल सैनी निवासी मेहवड़ का उपचार जारी है। सिद्धार्थ सैनी की मौत से घर में मातम पसर गया। होली और शादी दोनों की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं परिजनों का का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

परान कलियर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां पर एक युवक की मौत हो गई है। घायल युवक का उपचार चल रहा है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉