Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश के आसार, 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे यानी 6 और 7 अक्टूबर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके तहत येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार जिलों में तेज बारिश की संभावना है, इसलिए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad

सात अक्टूबर को भी पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली के निचले इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में 4000 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। साथ ही इन इलाकों में तेज हवाओं के चलने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर हैं। संवेदनशील इलाकों में राहत और बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही आपदा कंट्रोल रूम से हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

अगस्त और सितंबर में भी मॉनसून की भारी बारिश ने उत्तराखंड में काफी तबाही मचाई थी। इस पूरे सीजन में प्रदेश में औसतन 22 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून 26 सितंबर को पूरी तरह से उत्तराखंड से विदा हो गया था, लेकिन अब भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

इस साल जिलेवार बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो बागेश्वर जिले में सामान्य से 241 फीसदी अधिक बारिश हुई है। टिहरी गढ़वाल में भी सामान्य से करीब 58 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। हरिद्वार में सामान्य से 55 फीसदी अधिक बारिश हुई, जबकि पौड़ी गढ़वाल में सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। हालांकि पौड़ी में अगस्त की भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ और कई लोगों की जान भी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉