Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने की संभावना: 27 और 28 जनवरी को हो सकती है बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में 27 और 28 जनवरी को मौसम खराब होने की संभावना है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी दिखेगा, ठंड के और बढ़ने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार आज 27 जनवरी को उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी

देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ आंधी-तूफान आने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आज 27 जनवरी को ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

मौसम विभाग ने कल 28 जनवरी को भी राज्य के कई जिलों में मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में भी कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, धामी सरकार ने किया वरिष्ठ आईएएस और आईएफएस के 11 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां में बदलाव

मौसम विभाग ने 29 और 30 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं 31 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ज्यादा ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉