Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

30 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश के आसार

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कई दिनों से चटख धूप के चलते पड़ रही गर्मी से बुधवार को हुई बारिश ने राहत दी जो आज भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य जिलों में जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं। देहरादून में कई दिनों से चटक धूप के चलते सितंबर में पिछले कई सालों के तापमान के रिकार्ड टूट गए। लेकिन बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल दिखाई देने लगे। दोपहर करीब एक बजे घनघोर बादल छाने के बाद झमाझम बारिश हुई। करीब दो मिलीमीटर बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे एक दिन पहले मुकाबले अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉