Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

फर्जी एटीएम कार्ड बनाकर मृतक महिला के खाते से पैसे निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- धोखाधड़ी कर बैंक खाते से पैसे निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य को सोमवार को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि एटीएम बनाकर मृतक महिला के खाते से लगभग नौ लाख रुपए   निकाले गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि इसी 8 अप्रैल को ग्राम बेहडेकी सैदाबाद निवासी सुनील कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी माता की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी। ऐसे में किसी ने धोखाधड़ी कर उनकी माता के खाते में पड़े करीब नौ लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने बैंक दस्तावेजों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर बैंक कर्मचारी जतिन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में जतिन निवासी कोठी हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून ने बताया कि उसने अपने साथियों यशपाल निवासी पंजाबी कॉलोनी थाना कोतवाली सदर सहारनपुर हाल निवासी गोल कोठी हरिपुर कला, फिरोज निवासी पटेल नगर देहरादून के साथ मिलकर फर्जी एटीएम बनवाकर उनके खाते से 8,92,427 रुपए निकाले थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के छोई गांव में सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त, खेतों तक पानी पहुंचना हुआ बंद, समाजसेवी राहुल दरम्वाल पहुंचे मौक़े पर, तत्काल कार्य शुरू कराने की मांग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉