Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- कल रविवार देर शाम लोअर माल रोड स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार (34 वर्ष)  और कृष्णा सिंह वाणी (30 वर्ष)  बाइक से बेस अस्पताल से करबला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास उनकी बाइक आगे जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई, जिससे राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कृष्णा सिंह को पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बेस अस्पताल में अपने भर्ती बच्चों की देखरेख के लिए आए थे।
बेस अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कारण जोत ने बताया कि दोनों युवकों को गंभीर हालत में लाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad

घटना के बाद मृतकों के घरों में मातम छाया हुआ है। क्षेत्रवासियों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉