Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सड़क हादसा: टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- भतरोजखान क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

हादसे के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और जिला पुलिस की मदद से घायल सुरेश कुमार पुत्र बहादुर राम, निवासी दिल्ली को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं, मोहित कुमार पुत्र चंदन राम, निवासी तिमली, अल्मोड़ा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

एसडीआरएफ टीम ने मृतक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और उसे जिला पुलिस के सुपुर्द किया। साथ ही, घटनास्थल पर पूरी जांच की गई ताकि किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की संभावना को तलाशा जा सके।

यह हादसा क्षेत्र में सड़कों की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉