Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बनभूलपुरा क्षेत्र में भारी सुरक्षा के इंतजाम, पुलिस बल के साथ अन्य फोर्स भी मौके पर तैनात इस

हल्द्वानी:-   बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज दोपहर बाद अपना फैसला सुनाएगा। आज मंगलवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र में भारी सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए हैं। पुलिस बल के साथ अन्य फोर्स भी मौके पर पूरी तरह से तैनात कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सुरक्षा बलों की मौजूदगी के साथ-साथ पूरे  इलाके की ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है। खुफिया तंत्र भी पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है। बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के चलते बनभूलपुरा क्षेत्र पूरी तरह  छावनी में तब्दील हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर पड़ी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ेगा ठंड का असर
Ad

रेलवे का अपना दावा है कि उसकी जमीन पर चार हजार से अधिक घरों का अतिक्रमण हुआ है, जिसके मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट  आज आज अंतिम फैसला सुनाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा, चाय की टपरी पर पहुंच कर खुद ही चाय बनाकर मौजूद लोगों को पिलाई, सुनी समस्याएं, स्थानीय लोगों ने की सराहना
Ad

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पूरे इलाके को जीरो जोन घोषित किया गया है। ड्रोन से घरों की छतों और गलियों की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉