Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट: रद्द हुई परीक्षा को अप्रैल माह में आयोजित कराने की तैयारी शुरू, जल्द होगा तिथि का ऐलान

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
की बहुप्रतीक्षित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग ने इस परीक्षा को अप्रैल माह में आयोजित कराने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह खबर राहत देने वाली मानी जा रही है। आयोग स्तर पर जल्द ही बैठक कर परीक्षा तिथि पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

परीक्षा आयोजन को लेकर आयोग ने प्रदेश भर में परीक्षा केंद्रों के चिह्निकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह संकेत है कि आयोग अब परीक्षा कराने के मूड में है। यूकेएसएसएससी ने पिछले वर्ष 21 सितंबर को स्नातकस्तरीय परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें करीब एक लाख पांच हजार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

हालांकि, परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर लीक होने का मामला सामने आया, जिसके बाद प्रदेशभर में छात्रों का आक्रोश देखने को मिला। अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। छात्रों की मांग पर राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर यूकेएसएसएससी ने 11 अक्तूबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा को औपचारिक रूप से रद्द कर दिया था। आयोग ने उस समय यह भी ऐलान किया था कि तीन माह के भीतर परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी, लेकिन सीबीआई जांच लंबित होने के चलते यह समय सीमा पूरी नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

अब आयोग द्वारा अप्रैल में परीक्षा कराने की कवायद शुरू किए जाने से उम्मीद जगी है कि जल्द ही अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि मिल जाएगी।

यूकेएसएसएससी के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि आयोग इस संबंध में जल्द बैठक करेगा और परीक्षा तिथि तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार परीक्षा आयोजन में सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और सभी आवश्यक कदम सख्ती से लागू किए जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर, पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई की जांच अभी जारी है। जांच के निष्कर्ष आने तक आयोग परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और कड़ी निगरानी में संपन्न कराने की तैयारी कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉