Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

शादी के दो दिनों बाद दुल्हन ने पति को नशीली चाय देकर किया बेहोश, नकदी और सामान लेकर चार साथियों के साथ फरार होने की कोशिश, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-   बहादराबाद में शादी के केवल दो दिनों के बाद दुल्हन पर पति को चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने और साथियों के साथ नकदी-सामान लेकर फरार होने का आरोप  है। सुबह भागते समय ग्रामीणों ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बहादराबाद के दौलतपुर में मंगलवार को शादी के बाद बुधवार रात दुल्हन ने पति को चाय में नशीला पाउडर घोलकर पिला दिया। पति के बेहोश होने के बाद गुरुवार सुबह वह साथियों के साथ घर से नकदी और सामान लेकर फरार होने लगी। इसी दौरान पीड़ित के भाई ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने पीछा कर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद हुआ है। घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम कोटवा, थाना कटरा, मिर्जापुर यूपी निवासी रुकमीना (21) की मंगलवार शाम दौलतपुर निवासी योगेश पुरी से शादी हुई थी। आरोप है कि बुधवार रात घरवालों के सोने के बाद रुकमीना ने पति को चाय में नशीला पाउडर घोलकर पिला दिया। इसके बाद योगेश के बेहोश होने पर वह गुरुवार तड़के साथियों के साथ नकदी और सामान लेकर घर से निकल गई।

पीड़ित के भाई प्रवेश पुरी ने दुल्हन को घर से निकलते देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद प्रवेश पुरी ने बहादराबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों को हिरासत में ले लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने रुकमीना के अलावा अब्दुल बारी निवासी ग्राम पासिया राजा, मिर्जापुर यूपी, रागिनी पाल और पुनीत कुमार निवासी शिवनगर, झिंझाना, शामली यूपी तथा फतेह सिंह मीना निवासी हबीबपुर, भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल और नशीला पाउडर बरामद हुआ है।

प्रवेश पुरी ने बताया कि उनका छोटा भाई योगेश पुरी 38 वर्ष का है। माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। योगेश की शादी के लिए लंबे समय से रिश्ता तलाशा जा रहा था। इसी दौरान उनकी मुलाकात तुगलपुर निवासी पंकज गिरी से हुई। प्रवेश ने भाई के लिए रिश्ता बताने को कहा था। इसके बाद पंकज गिरी की सास गीता देवी ने रुकमीना समेत अन्य लोगों से मिलवाया था। इसके बाद शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया चाफी से अलचोना-ताडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का किया शुभारम्भ

परिजनों के अनुसार शादी की पहली रात रुकमीना ने पति के साथ सोने से मना कर दिया था। उसने माहवारी होने की बात कहकर अलग सोने की बात कही। आरोप है कि दूसरी रात सोने से पहले उसने पति की चाय में नशीला पाउडर मिला दिया। पति के बेहोश होने के बाद वह साथियों के साथ घर से नकदी और सामान लेकर निकल गई। हालांकि दौलतपुर के पास ही ग्रामीणों ने पांचों को पकड़ लिया।

प्रवेश पुरी ने बताया कि वह इंद्रलोक कॉलोनी, सिडकुल स्थित कार्यालय में काम करते हैं। 22 सितंबर को पांचों आरोपी कार्यालय पहुंचे और रुकमीना को लड़की बताते हुए योगेश से शादी की बात कही। सहमति बनने के बाद उसी दिन शाम को कार्यालय में ही जयमाला कराई गई। इसके बाद रात करीब एक बजे सभी दौलतपुर स्थित घर पहुंचे और सो गए। अगले ही दिन रात में पति को नशीला पदार्थ देने का आरोप है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉