Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोग घरों में कैद होने को मजबूर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार सुबह से ही देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई। ठंड में इजाफा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंड से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, चमोली जनपद में देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम में करीब तीन तो हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जम गई है। फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली, गोरसों आदि जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। औली सड़क पर कटर मशीन से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। यहां पर्यटकों के वाहन बर्फ में फंस गए हैं। चमोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे, मलारी हाईवे और बदरीनाथ हाईवे बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। बदरीनाथ धाम में महायोजना मास्टर प्लान के काम पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। धाम में 8 इंजीनियर और लगभग 150 मजदूर मौजूद हैं, जिन्हें निचले क्षेत्रों में लाने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

कर्णप्रयाग में शुक्रवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश शनिवार को भी जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया, लोग घरों में कैद हुए। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक पहाड़ों में पहुंचने लगे हैं। पिथौरागढ जिले की ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। पर्यटकों ने मुनस्यारी में बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। निचले इलाकों में हुई झमाझम बारिश से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

पिथौरागढ जिले के अधिकांश जगहों पर बीते दिन से ही बादल छाए रहे। शनिवार तड़के जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बाद में कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन दोपहर एक बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। उधर मुनस्यारी के खलिया, बलाती समेत हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, छिपलाकेदार आदि चोटियों में बर्फबारी हुई। नए साल का जश्न मनाने मुनस्यारी आए पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया। इस समय क्षेत्र के अधिकांश होटल और होम स्टे बुक चल रहे हैं। बर्फबारी से पर्यटकों के साथ ही होटल, होम स्टे संचालकों के चेहरे भी खिल उठे। अस्कोट, बंगापानी, डीडीहाट, बेड़ीनाग आदि जगहों पर बारिश से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉