Medical
उत्तराखण्डचमोली

मानसून सत्र की तैयारियों के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी निकले मॉर्निंग वॉक पर, महिलाओं से की मुलाकात, जनकल्याणकारी योजनाओं पर लिया फीडबैक

ADVERTISEMENTS Ad

भराड़ीसैंण:- मानसून सत्र की तैयारियों के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला समूहों से मुलाकात की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

मुख्यमंत्री सोमवार को ही भराड़ीसैंण-गैरसैंण पहुंच गए थे। आज से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान धारा 163 लागू कर दी गई है, जो 22 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने यह कदम सत्र को सुव्यवस्थित, सफल और शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से उठाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

पाबंदियां लागू
उपजिलाधिकारी/परगना मजिस्ट्रेट गैरसैंण सोहन सिंह रांगड़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार विधानसभा परिसर और आसपास किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी, बिना अनुमति सभा, सुरक्षा बैरियर तोड़ने, लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉