Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मेयर गजराज बिष्ट ने अपना वादा किया पूरा, कठघरिया के पास खुला नगर निगम का जोनल कार्यालय

हल्द्वानी:- नगर निगम मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने  चुनाव के समय जनता से किया अपना पहला वादा पूरा कर दिया है। मेयर गजराज बिष्ट ने चुनाव के समय ग्रामीण क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में  नगर निगम का एक जोनल कार्यालय खोला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जिस वादे को पूरा करते हुए मेयर गजराज बिष्ट ने तीन महीने के भीतर ग्रामीण क्षेत्र कठघरिया में बाबा हैड़ाखान चौक के पास नगर निगम के जोनल कार्यालय का आज बुधवार को उद्घाटन किया। उन्होंने दावा किया कि इस जोनल कार्यालय में नगर निगम से जुड़े जो भी काम होते हैं सब यहां भी किए जाएंगे। जैसे स्ट्रीट लाइट, सड़क, कूड़ा निस्तारण से जुड़ी समस्या, नगर से जुड़े प्रमाण पत्र बनाना संबंधित सभी काम इस कार्यालय से भी किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कार्यक्रमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई, मुख्य विकास अधिकारी ने जारी किए निर्देश
Ad

उन्होंने कहा कि शहर में नगर निगम का मुख्य ऑफिस होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी शिकायत या समस्या को लेकर यहां दूर आना पड़ता था। अब ग्रामीण क्षेत्र में जोनल कार्यालय खुलने से यहां की जनता को दूर नहीं आना पड़ेगा। सभी नगर निगम से जुड़े काम जोनल कार्यालय में बैठे अधिकारी कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के संग मनाया बाल दिवस, बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा
Ad

इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, पार्षद मनोज भट्ट, पार्षद धीरज पाण्डेय, जिला मंत्री प्रमोद बोरा समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉