Medical
उत्तराखण्ड

प्रदेश में बढ़ रहे लगातार डेंगू के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के लिए जारी किए दिशा निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक पांच जिलों में कुल 75 मामले सामने आए हैं, जिनमें पौड़ी जिले में सबसे अधिक 59 मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम और बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर डेंगू मामलों की निगरानी की जा रही है, और आगामी नवंबर और दिसंबर तक डेंगू संक्रमण के फैलने की आशंका बनी हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 17 सितंबर तक केवल 75 मामले सामने आए हैं। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और परिजनों में मचा हड़कंप
Ad

ऋषिकेश में एक डेंगू मरीज की मौत हो गई है, जिसे कई अन्य बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा था। विभाग मौत के कारणों की सच्चाई जानने के लिए डेथ ऑडिट करवा रहा है। 

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और स्वास्थ्य महानिदेशालय से नियमित निगरानी करने को भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग

प्रदेश में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या

पौड़ी                   59

देहरादून              09

हरिद्वार                03

नैनीताल                03

ऊधमसिंह नगर    01

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉