Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे हल्द्वानी, स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने किया गर्म जोशी से स्वागत, कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोकने पर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन धरना देकर जताई नाराजगी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में जनसभा से पहले सियासी माहौल गरम हो गया।  जनसभा में शामिल होने आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहनों को पुलिस द्वारा रोके जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंचकर धरना दिया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद एसपी जगदीश चंद्र के आश्वासन पर कांग्रेस नेता धरना समाप्त करके कार्यक्रम स्थल की ओर लौट गए।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और सीडब्ल्यूसी सदस्य करण मेहरा समेत कई वरिष्ठ नेता पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंचे थे। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि पुलिस सत्ता के दबाव में जनसभा में आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों को जगह-जगह रोक रही है। नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सभा स्थल तक पहुंचने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है।

इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को वाहनों को लेकर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया, जिसके बाद नेता वहां से रामलीला मैदान लौट गए।

ADVERTISEMENTS Ad

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हल्द्वानी पहुंचे, रामलीला मैदान पहुंचने से पहले स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। खरगे के हल्द्वानी पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

रामलीला मैदान में भी कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान में पहुंचे। मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

मंच की पहली पंक्ति में उत्तराखंड सह-प्रभारी मनोज यादव, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सीडब्ल्यूसी सदस्य करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रभारी कुमारी शैलजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति के हरक सिंह और सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह विरासत मौजूद हैं।

खरगे के संबोधन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। जनसभा में प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष के संबोधन पर सभी की नजरें लगातार टिकी रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉