Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

उत्तरकाशी आपदा प्रभावितों के लिए बाबा रामदेव ने भेजी राहत सामग्री, प्रभावितों की सहायता के लिए सभी लोगों से आगे आने का किया आह्वान

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- पतंजलि योगपीठ ने उत्तरकाशी के धराली में आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। बाबा रामदेव ने 500 प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक वस्तुओं की मदद की घोषणा की। उन्होंने अन्य कंपनियों से भी आगे आने की अपील की और स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। योगगुरु ने अमेरिका की दादागिरी के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया और रक्षाबंधन पर आर्थिक गुलामी से मुक्ति का संकल्प लेने को कहा।
धराली उत्तरकाशी में आयी भीषण त्रासदी में प्रभावितों की सहायता के लिए पतंजलि योगपीठ ने हाथ बढ़ाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

पतंजलि योगपीठ के परमाध्यक्ष बाबा रामदेव, महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि फूड्स के एमडी रामभरत ने प्रारंभिक तौर पर तीन ट्रक आपदा राहत सामग्री धराली, उत्तरकाशी रवाना की। संपूर्ण देशवासियों से इस आपदा में प्रभावितों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर बाबा रामदेव ने कहा कि इस त्रासदी में जो जीवन समाप्त हो गए उन्हें तो कोई लौटा नहीं सकता लेकिन प्रभावित परिवारों के रोजमर्रा की नितांत आवश्यक वस्तुएं जैसे आटा, चावल, दालें, नमक, मसाले, बरसात से बचने के लिए तिरपाल, बर्तन, टूथपेस्ट, ब्रश, साबुन आदि हर्षिल, धराली रवाना की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौसम की अनुकूलता होने पर आपदा पीड़ितों की और मदद की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉