Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

लीसा फैक्ट्री में लगी आग, फायर सर्विस की टीम ने बमुश्किल आग पर पाया काबू

ADVERTISEMENTS Ad


अल्मोड़ा। शनिवार को एक लीसा फैक्ट्री में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। फायर सर्विस की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, सिरमोली बाड़ीछीना निवासी दीपक चंद्र पांडे की मनियागर के पास लीसा फैक्ट्री है। शनिवार फैक्ट्री के पास कचरे में लगी आग ने लीसा फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच पड़ा। सूचना के बाद जिला मुख्यालय से पहुंचे दमकल वाहन से फायर सर्विस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
सूचना पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम घटनास्थल पहुंची। आग अंबा पेन्ट्स एण्ड वार्निंश उद्योग तोली, जागेश्वर में लगी हुई थी, जिसे फायर सर्विस यूनिट द्वारा वाहन से दो हौज फैलाकर आग को बुझाना आरंभ किया गया। आग के भयानक रूप को देखकर एस एस ओ द्वारा गरुड़ा बाज हेलीपैड ड्यूटी पर तैनात यूनिट को घटनास्थल पर बुलाया गया। लीसे की आग बुझाने के दौरान 06 ड्रम फोम का प्रयोग कर आग को बुझाया गया। किसी प्रकार की जनहानि होना नहीं पाया गया। फायर सर्विस टीम में
-अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र
-लीडिंग फायरमैन अजब सिंह, किशन सिंह फायर सर्विस चालक उमेश चंद्र सिंह, मुकेश सिंह, उमेश कुमार फायरमैन मोसिम अली, दीपक सिंह, जीवन जोशी, दीपक सिंह सामंत, रविचंद्र आर्या
महिला फायरमैन पूजा थापा, प्रियंका राणा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉