Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसा: कांवड़ लेकर आ रहे तीन किशोरों को पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की:- कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देर रात झबरेड़ा के लखनौता चौराहे पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कांवड़ लेकर लौट रहे तीन किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार देर रात हुआ, जब कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहे तीन किशोर सड़क के किनारे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 16 वर्षीय हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय अस्मित की उपचार के दौरान अस्पताल में जान चली गई। तीसरे किशोर को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

तीनों  पंजाब के फिरोजपुर जिले के लालकुर्ती इलाके के रहने वाले थे और साथ मिलकर कांवड़ यात्रा पर आए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉