Medical
उत्तराखण्ड

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, “कांटा लगा” गाने से हुई थी मशहूर

Ad

मुंबई। ‘‘कांटा लगा’’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की शुक्रवार रात 42 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। अस्पताल के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
जरीवाला को उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी ने उन्हें उपनगरीय मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था।

Ad

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘उन्हें रात करीब 11:15 बजे अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक शेफाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, हालांकि परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
शेफाली ने अपने पति के साथ डांस शो ‘‘नच बलिए’’ और बाद में ‘‘बिग बॉस 13’’ जैसे रियलिटी शो में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की थी।
शेफाली की अचानक मौत पर कई हस्तियों ने दुख जताया है।
गायक मीका सिंह ने कहा कि वह अपनी सबसे प्यारी दोस्त जरीवाला की मृत्यु की खबर सुनकर हैरान हैं।
सिंह ने लिखा, ‘‘मैं बहुत सदमे में हूं, दुखी हूं और मेरा दिल भारी है… हमारी प्यारी स्टार और मेरी सबसे प्रिय दोस्त शेफाली जरीवाला हमें छोड़कर चली गई हैं। अब भी यकीन नहीं हो रहा है। आपको हमेशा आपकी शालीनता, मुस्कुराहट और जिंदादिली के लिए याद किया जाएगा। ओम शांति।’’
अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने लिखा, ‘‘मैं यह खबर सुनकर लगे सदमे से उबर नहीं पा रही हूं… मेरा दिल टूट गया है।’’
अभिनेता अली गोनी ने लिखा, ‘‘आपकी आत्मा को शांति मिले शेफाली।’’
शेफाली 2002 में ‘‘कांटा लगा’’ गाने से लोकप्रिय हुई थीं, जो 1972 की फिल्म ‘समाधि’ के लता मंगेशकर के एक पुराने गीत का रीमिक्स था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार, रेलवे अवसंरचना के विस्तार, गतिमान रेल परियोजनाओं तथा भविष्य की रेलवे आवश्यकताओं पर हुई चर्चा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉