Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट:  मंगलवार 2 सितम्बर को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ नैनीताल:-  लगातार हो रही भारी बारिश एवं द 2 सितम्बर को भी जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग ने “अलर्ट” जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी व मौसम पूर्वानुमान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, अंधड़ एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 2 सितम्बर  मंगलवार को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।अवरोध, जलभराव, अंधड़ एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 2 सितम्बर मंगलवार को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष नैनीताल के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण ऐजेसियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह अलर्ट मोड में रहें। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवागमन को सुचारु रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉