Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप, कई क्लीनिकों पर लगाया जुर्माना

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसीएमओ के नेतृत्व में लालकुआं, बिंदुखत्ता, और हल्दूचौड़ क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए कई निजी क्लीनिकों पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाते हुए उन्हें बंद करा दिया, एवं कुछ को को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। छापामारी टीम ने ओमकार क्लिीनिक, पंत डेंटल क्लिीनिक, मुनालाल बहेड़ी वाले, आरोग्य लैब, डॉ. राजा राम फिजियोथेपिस्ट सेंटर, डॉ. चंद्रा क्लीनिक हल्दूचौड़ में छापा मारा। जिसमें ओमकार क्लिीनिक, पंत डेंटल क्लिीनिक, मुन्ना लाल बहेड़ी वाले लालकुंआ के क्लीनिक से संबंधित दस्तावेज मौके पर नहीं दिखाये जाने पर 50-50 हजार का चालान काटकर क्लिीनिक को मौके पर बन्द कर दिए। डॉ. चन्द्रा  क्लिीनिक हल्दूचौड़ का 10 हजार रुपये का चालान काटा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad

सभी क्लीनिकों को तीन दिन का समय दिया गया, जिन्हें हिदायत दी गई कि वह पूर्ण प्रपत्र के साथ कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हों। डॉ. राजा राम फिजियोथेरिपिस्ट व आरोग्य लैब को चेतावनी दी कि क्लीनिक पर साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखें। निरीक्षण दल में डॉ. चन्द्रा पंत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. लव पांडे चिकित्साधिकारी, आयुर्वेदिक विभाग से  डॉ. योगेंद्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉