Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में मेडिकल इंटर्नशिप करने पहुंचे फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। रूस से एमबीबीएस बताकर राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड से विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा पास होने का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर एक युवक उत्तराखंड में मेडिकल इंटर्नशिप के लिए पहुंच गया। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल से इंटर्नशिप के लिए अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में भेज दिया। वहां जांच के दौरान आरोपी का फर्जीवाड़ा पकड़ लिया। मामले में रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि डा. राहुल पुत्र श्याम सिंह निवासी डी-74, वार्ड नंबर एक, मेडिकल डिस्पेंसरी के पास फिरोजपुर, पलवल, हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य डा. एस दास गुप्ता की ओर से दर्ज कराया गया है। आरोपी डॉ. राहुल ने रूस के मैरी स्टेट यूनिवर्सिटी से चिकित्सा शिक्षा पूर्ण करने का दावा किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होने के प्रमाण प्रस्तुत किए थे। जिस आधार पर राज्य मेडिकल काउंसिल ने इंटर्नशिप के लिए अल्मोड़ा भेज गया। वहां जांच में पाया गया कि उनकी तरफ से एएफजीई पास करने का जो रोल नंबर दिया गया वह वास्तव में डा. राजेश गुप्ता के नाम पर पंजीकृत है। इससे स्पष्ट हुआ कि डॉ. राहुल ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 19 अक्टूबर 2024 को संस्थान में इंटर्नशिप के लिए प्रवेश लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉