Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

चाय पर चर्चा- तंदूरी चाय की दुकान पर लूडो के माध्यम से जुआ खेल रहे नौ लोग गिरफ्तार, रामनगर में भी जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त आपरेशन की रकम बरामद चलाकर चाय पर चर्चा— तंदूरी चाय नामक दुकान पर लूडो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार के डायस के माध्यम ये जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके हवाले से दांव पर लगे 22 हजार से ज्यादा की रकम बरामद हुई। 

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसर हल्द्वानी के कोतवाल राजेश यादव और एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने कालाढूंगी रोड स्थित चाय पर चर्चा— तंदूरी चाय की दुकान पर छापेमारी करके नौ जुआरियों को जुआ खेलते दबोच लिया। वे लूडो के डायस के माध्यम से हार–जीत की बाजी लगा रहे थे। 

ADVERTISEMENTS Ad

जिस चाय की दुकान में जुआ चल रहा था उसके मालिक और दुकान को किराए पर लेकर चलाने वाले शुभम शर्मा नाम के व्यक्ति के संबंध में भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

पुलिस ने मल्ला गोरखपुर तिकोनिया निवासी पंकज बिष्ट, गौलापार के कुंवरपुर निवासी योगेश गोस्वामी, हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 12 स्थित राजपुरा क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी रितेश कुमार, विष्णुपुरी गली नंबर दस निवासी चेतन अरोरा, भेटिया पड़ाव के रहने वाले योगेश सिंह, राजपुरा के राजेंद्र नगर निवासी  प्रियांशु, मल्ला फतेहपुर के रहने वाले अजय फर्त्याल, चोरगलिया के कुंवरपुर निवासी  अभिषेक आर्या और बरेली रोड स्थित मंडी गेट निवासी रवि गुप्ता को दांव पर लगे 22,250 रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक प्लास्टिक के डिब्बे के अन्दर 2 लूडो दाना (डाइस) भी बरामद हुए। 

पुलिस टीम में कोतवाली के एसआई रोहताश सिंह,एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, एसओजी के हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल सन्तोष बिष्ट व कोतवाली के पुलिस चालक जगदीश भण्डारी शामिल थे

रामनगर में पुलिस ने रेलवे मैदान,ऊंट पड़ाव में झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी लोग झाडियों का फायदा उठाकर कर भाग निकले। उनके हवाले से दांव पर लगे दस हजार से अधिक रुपये भी बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर कोतवाली के एसएसआई मनोज नयाल,एसआई जोगा सिंह,हवलदार नसीम अहमद, कांस्टेबल महबूब आलम,आईआरबी के कांस्टेबल ललित नेगी, बृजपाल सिंह की टीम ने रेलवे मैदान ऊंटपड़ाव में जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को जुए के फड़ में  10हजार एक सौ रुपये की नकदी व 2 ताश की गड्डियों के साथ गिरफ्तार किया। अन्य लोग झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गये। जिनकी तलाश जारी है। पकड़े गए लोगों में बिजनौर के वाहिद नगर के स्टेन मैदान निवासी 34 वर्षीय जहीर अहमद, रामनगर के गैस गोदाम ऊंट पड़ाव निवासी 22 वर्षीय नौशाद व मोती मस्जिद के पास रहने वाले 42 वर्षीय  भूरा शामिल हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉