Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पुलिस कस्टडी में फायरिंग में हुए घायल अपराधी विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत, बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर हुए फरार

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार/ऋषिकेश:-  कोर्ट पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी में हुई सनसनीखेज फायरिंग में घायल कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की शनिवार को एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बीते तीन दिनों से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था। एम्स के पीआरओ श्रीलॉय मोहंती ने उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह वारदात बीते बुधवार दोपहर करीब एक बजे लक्सर-हरिद्वार हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर हुई थी। रुड़की कारागार में बंद मेरठ निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी को धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। सरकारी वाहन में चालक समेत छह पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में उसे लाया जा रहा था। ओवरब्रिज पर जाम लगने के कारण जैसे ही पुलिस वाहन रुका, पहले से घात लगाए दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वाहन में ही गिर पड़ा। घटना में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं, हालांकि अन्य जवान बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

घायल अवस्था में विनय त्यागी को पहले लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कड़ी सुरक्षा में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। इलाज के दौरान आज शनिवार  को उसने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की गई।

पुलिस ने घटना के दूसरे ही दिन खानपुर थाना क्षेत्र के जंगल से दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) और उसका साथी अजय निवासी खरमासा कॉलोनी, काशीपुर हैं। गैंगवार की आशंका के चलते दोनों आरोपियों को रुड़की जेल की बजाय हरिद्वार जेल में शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा

पुलिस जांच में सामने आया है कि सन्नी यादव और विनय त्यागी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पूछताछ में सन्नी ने स्वीकार किया कि रकम मांगने पर विनय उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी रंजिश में उसने अपने साथी अजय के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों आरोपी पहले भी काशीपुर में डकैती के एक मामले में जेल जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने विनय त्यागी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और उसके रुड़की कारागार से लक्सर कोर्ट में पेशी की जानकारी मिलते ही लक्सर-रुड़की मार्ग पर रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉