Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कार दुर्घटना में घायल हुए लोगों के परिजनों से सांसद और कैबिनेट मंत्री ने की मुलाकात, अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज सुबह ट्रांसपोर्ट नगर के पास तीनपानी क्षेत्र में एक कार सिंचाई नहर में गिर गई, इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

यह हादसा बुधवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे उस समय हुआ, जब उधमसिंह नगर जिले के किच्छा थाना क्षेत्र के बरा गांव का रहने वाला एक परिवार के सदस्य चार दिन पहले जन्में बच्चे को लेकर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से कार में बैठकर अपने घर जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिनमें नवजात शिशु के अलावा उसके पिता राकेश, नानी कमला देवी,और बच्ची की ताई नीतू  शामिल हैं। नवजात की मां रमा दुर्घटना में घायल हो गई, जबकि अन्य घायलों की पहचान नीतू के पति रमेश और कार चालक श्यामलाल के रूप में हुई है। इस हृदय विदारक घटना पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सांसद भट्ट ने इस दुखद समाचार को अत्यंत पीड़ादायक बताया और कहा परिवार की क्षति अपूरणीय है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और परिजनों में मचा हड़कंप
Ad

सांसद श्री भट्ट घटना की जानकारी मिलते ही सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे, जहां घायल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों का उपचार प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं। सांसद भट्ट ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या  ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर सिंचाई नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जाना, इस हादसे की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची और घायलों का हाल-चाल जाना और उन्होंने चिकित्सकों की टीम को घायलों को समुचित उपचार देने का निर्देश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉