Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- शहर के गौला फ्लाईओवर पर आज शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम लगभग चार बजे कार संख्या यूके 02ए 2544 काठगोदाम से लालकुआं की ओर जा रही थी। कार में एक युवती समेत चार लोग सवार थे। गौला फ्लाईओवर पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कप- VIII बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आज शुभारंभ, 24 से अधिक विद्यालयों की 40 टीमें कर रहीं प्रतिभाग, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Ad

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक और युवती का उपचार शुरू किया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उर्मिला को पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट को लेकर कोर्ट में किया तलब, सीबीआई टीम ने सहारनपुर स्थित घर पहुंचकर नोटिस सौंपा
Ad

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल युवक और युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके होश में आने के बाद दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉