Medical
उत्तराखण्डटिहरी

सड़क हादसा: एक्टिवा अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक महिला की मौत, दो बच्चे और एक महिला घायल

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी।   आज दोपहर नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक्टिवा सवार चार लोग नरेंद्रनगर से देहरादून की ओर जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार करीब ढाई बजे गुजराडा के समीप हुआ, जहां एक्टिवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। वाहन पर दो महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल अंजू पत्नी सलवीर, निवासी ग्राम पावली, घनसाली को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में पुष्पा देवी उनका चार वर्षीय पुत्र व छह वर्षीय पुत्री शामिल हैं। तीनों को जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉