Medical
उत्तराखण्ड

अपडेट: उत्तराखंड में बादल फटने से एक बार फिर भारी तबाही, मोपाटा गांव में मलबे में दबे शव को निकाला, रुद्रप्रयाग जिले के हालात गंभीर, एक महिला की मौत—- देखिए तस्वीरें

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में बादल फटने से एक बार फिर तबाही मच गयी है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग-देवाल ब्लॉक के मोपाटा गांव में मलबे में दबे शव को निकाला गया है, जबकि मकान टूटने से दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। ग्रामीण स्वयं राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं, क्योंकि बंद रास्ते बचाव दलों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग जिले में भी हालात गंभीर हैं। टेंडवाल गांव में मलबे की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, छेनागाड़ डुगर और जौला बड़ेथ गांव से भी कुछ लोगों के लापता होने की सूचना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

किमाणा गांव में खेती की जमीन और सड़कें बड़े-बड़े बोल्डरों व मलबे से दब गईं। अरखुण्ड में मछली तालाब और मुर्गी फार्म बह गया, जबकि स्यूर गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ और वाहन बह गया। बड़ेथ, बगडधार और तालजामनी गांव के दोनों ओर गदेरे में भारी मात्रा में पानी और मलबा आया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच, टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव में भी बीती रात बादल फटा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि यहां जनहानि नहीं हुई, लेकिन कृषि भूमि, पेयजल और विद्युत लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई पैदल पुल और रास्ते भी टूट गए हैं। स्थिति का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम गांव भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आपदा प्रबंधन की उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं तुरंत बहाल की जाएं। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी के जिलाधिकारियों से घटनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए राहत व बचाव कार्यों में और तेजी लाने पर जोर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉