Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

लापता चल रहे फैक्ट्री कर्मचारी का शव जंगल से बरामद, सहकर्मी ने 2 सालों के साथ मिलकर की थी हत्या, हत्या में प्रयुक्त में ईट बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- सिडकुल थाना क्षेत्र से लापता चल रहे फैक्टरी कर्मचारी का शव जंगल से बरामद हो गया। सहकर्मी ने ही अपने दो सालों के साथ मिलकर फैक्टरी कर्मचारी की शराब पिलाने के बाद ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, तीसरा फरार बताया जा रहा है। हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 16 जनवरी को शीशपाल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद ने थाना सिडकुल में शिकायत देकर बताया था कि फैक्टरी में नौकरी करने वाला उसका भाई तेजपाल (49) बीती 12 जनवरी से लापता है। सभी जगहों पर तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad

गुमशुदगी दर्ज कर एसओ मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में टीम गठित कर तेजपाल की खोजबीन में लगाई गई। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही बैंक खाते की डिटेल चेक की गई। संदेह के आधार राहुल (24) निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में राहुल ने कबूला किया कि तेजपाल के साथ वह कंपनी में काम करता है।

ADVERTISEMENTS Ad

समय-समय पर उससे ब्याज पर पैसे लेता रहता था। तेजपाल का उसके घर पर आना जाना था। वह पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इस बात से गुस्सा होकर शराब पीने के बहाने तेजपाल को बुलाकर अपने रिश्ते के साले मोहित और रोहित निवासीगण गांव हलालपुर सहारनपुर हाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर के साथ मिलकर शराब पीने के बाद ईंट से हमला कर हत्या कर दी। शव को झाड़ियों से ढककर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू

पुलिस ने आरोपी राहुल, उसके साले मोहित की निशानदेही पर वर्क्स हॉस्टल के सामने मजार के पास जंगल से शव को बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि घटनास्थल से ईंट बरामद कर ली गई है। फरार आरोपी रोहित की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉