Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

तेज रफ्तार ऑयल टैंकर कई वाहनों से टकराया, सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर गुरुवार रात अफरा-तफरी मच गई , यहां शीशमहल के पास तेज रफ्तार ऑयल टैंकर अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गया। नशे में धुत बताए जा रहे टैंकर चालक ने एक टेम्पो और पांच स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर पहले सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से टकराया, फिर एक पेड़ को तोड़ते हुए नहर की ओर बढ़ गया। गनीमत रही कि टैंकर का एक पहिया नहर में फंस गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। अन्यथा जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad

पुलिस द्वारा चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने नैनीताल रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और नशे में धुत होकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉