Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:- रविवार सुबह सुभाष नगर और श्मशान घाट के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच की जा रही है।
घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क पर पैदल चल रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लाया गया, जहां शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और परिजनों में मचा हड़कंप
Ad

लालकुआं कोतवाली पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों और मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन की पहचान की जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉