Medical
उत्तराखण्ड

46 लाख से अधिक बिजली के बिल की गूंज देहरादून तक पहुंची, लापरवाही पर जेई और कंपनी को नोटिस किया जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। बीते दिनों वार्ड-43 में एक उपभोक्ता का 46 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल आने से हड़कंप मच गया है। यह मामला सिर्फ यहीं तक नहीं रहा, बल्कि इसकी गूंज देहरादून तक पहुंच गई है। मामला सामने आने के बाद यूपीसीएल ने तत्काल जांच शुरू की और लापरवाही उजागर होने पर जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अरावली वाटिका, छड़ायल निवासी हंसा दत्त जोशी को मार्च माह के लिए 46,60,151 रुपये का बिल जारी किया गया। बिल देख गृहस्वामी के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित विभाग से की। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने बताया कि उपभोक्ता का बिल आठ अप्रैल को जारी हुआ था, और शिकायत मिलने पर नौ अप्रैल को मीटर की जांच कराई गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और परिजनों में मचा हड़कंप
Ad

जांच में सामने आया कि उपभोक्ता के पुराने मीटर का डिस्प्ले खराब था, जिससे रीडिंग की पहली डिजिट ‘0’ के बजाय ‘7’ दिख रही थी। इस तकनीकी गड़बड़ी के चलते 339 यूनिट की जगह रीडिंग सात लाख यूनिट तक पहुंच गई, और उसी के आधार पर 46 लाख रुपये का बिल जनरेट कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad

बता दें कि उपभोक्ता के घर 24 मार्च को स्मार्ट मीटर लगाया गया था। उसके बाद की रीडिंग में प्रतिदिन औसतन 3 से 5 यूनिट तक की खपत सामने आई। अधीक्षण अभियंता ने माना कि पुराने बिलों का मिलान नहीं किया गया और यहीं से चूक हुई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मीटर लगाने वाली कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक और यूपीसीएल के अवर अभियंता को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉