Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अब नाबालिग के वाहन चलाने पर अभिभावकों पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल की सजा, 25 हजार जुर्माने का प्रावधान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने स्पष्ट किया है कि अब नाबालिग को गाड़ी या दोपहिया वाहन देने वाले अभिभावकों को माफ नहीं किया जाएगा। पुलिस कप्तान ने निर्देश पर ऐसे अभिभावकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमे तीन साल की सजा और 25 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद नैनीताल में नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल यूके 04 एपी 1351 को रोका गया, जिसे एक 14 वर्षीय नाबालिग चला रहा था। वाहन को मौके पर सीज कर लिया गया। जांच में पता चला कि उक्त वाहन नाबालिग को उसके पिता निवासी बनभूलपुरा, हल्द्वानी ने दिया था। इस गंभीर लापरवाही पर पिता के विरुद्ध धारा 199-A मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

इस धारा के अंतर्गत अभिभावक/वाहन स्वामी को तीन वर्ष तक का कारावास व 25,000 रुपए का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त, नाबालिग चालक का ड्राइविंग लाइसेंस 25 वर्ष की आयु पूरी होने तक नहीं बनाया जा सकेगा।

इससे पूर्व भी उक्त नाबालिग का एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था, जिसमें वह खतरनाक तरीके से कार चलाते हुए देखा गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अभिभावकों से अपील है कि वह अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन न चलाने दें।

नाबालिगों का वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके जीवन व अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। बच्चों को वाहन चलाने देना उनके साथ-साथ समाज के लिए भी एक बड़ा खतरा बन सकता है। नियमों का उल्लंघन करने पर अभिभावक पर भी सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉