Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सातताल झील के टूटे पुल से पर्यटकों की सुरक्षा पर खतरा मंडराया, शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सातताल झील में बनी पुल दैवीय आपदा के बाद से टूटी पड़ा है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी और पूर्व सभासद प्रदीप कुमार ‘बबलू’ ने जिला प्रशासन से पर्यटन की दृष्टि से इस पुल का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते पर्यटकों को आए दिन दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस संबंध में सिंचाई विभाग से पुल को ठीक कराने की मांग की थी। इस पर विभागीय अधिकारियों ने आपदा मद से बजट स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजे जाने की बात कही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad

हालांकि अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि पर्यटन क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए पुल का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉