Medical
क्राइम/दुर्घटनाराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में बस हादसा, सात यात्रियों की मौत 30 घायल, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

ADVERTISEMENTS Ad

महाराष्ट्र के गोदिंया में शुक्रवार दोपहर बस हादसे में अब तक 7 यात्रियों की मौत हो गई। 30 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। हादसा गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास हुआ। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया, जिसके बाद बस पलट गई। घायलों को अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचा है। क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को हटाने का प्रयास जारी है। पुलिस के मुताबिक, गोंदिया जिले के बिंद्रावना टोला गांव के पास एक राज्य परिवहन बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दुर्घटना हो गई। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 30 लोग घायल हैं और घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉