Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में कक्षा चार की हर्षिका रिखाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता, हल्द्वानी और उत्तराखंड का नाम किया रोशन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- भारत योग स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वाधान में  11 मई 2025 को रामनगर में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जस गोविन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की कक्षा 4 की छात्रा हर्षिका रिखाड़ी ने  गोल्ड मेडल जीतकर हल्द्वानी के साथ साथ पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया। हर्षिका की इस उपलब्धि से उसके स्कूल में खुशी का माहौल है, साथ साथ उसके माता पिता समेत गुरुजनों  ने हर्षिका को उज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad


बता दें हर्षिका इससे पूर्व योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स,  योग रत्न सम्मान अवॉर्ड एवं फिल्म अभिनेता तुषार कपूर और फिल्म अभिनेत्री नीलम कोठारी से अवॉर्ड हासिल कर चुकी है
अगर हर्षिका रिखाड़ी की मेडल की बात करें तो नन्ही हर्षिका ने अभी तक योग के क्षेत्र में लगभग 30 से ज्यादा मेडल और ट्रॉफी जीत चुकी हैं जिसमे 15 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं । मात्र 8 साल की उम्र में हर्षिका 6 बार नेशनल लेबल पर परफॉर्म कर उसमें भी कई गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉