Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना अनुमति लगे व्यवसायिक विज्ञापन होर्डिंग्स हटाने के विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ नैनीताल:- कुमाऊं कमिश्नर/ सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों के साथ पुलिस, वन, परिवहन, सड़क निर्माण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों सहित विभिन्न सड़क मार्गों पर बिना अनुमति के व्यवसायिक विज्ञापन संबंधित होर्डिंग्स आदि लगाई गई हैं जो सड़क सुरक्षा की दृष्टि से हानिकारक है, इनसे वाहन दुर्घटनाओं की भी संभावना बनी रहती है, उन्होंने निरीक्षण करते हुए इन्हें तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

इसके साथ ही आयुक्त कुमाऊँ ने हल्द्वानी-नैनीताल एवं हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर बिना अनुमति के व्यवसायिक विज्ञापन बहुतायत संख्या में पाये जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़े और चमकदार व्यावसायिक विज्ञापन से संबंधित लगाई गई होर्डिंग्स आदि, चालकों का ध्यान भटकाते हैं, जिससे दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है जो सड़क सुरक्षा के लिए हानिकारक भी है इससे यातायात नियमों का उल्लंघन होता है। उन्होंने अधिकारियों को जांच कर तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

आयुक्त ने मण्डल के जिलाधिकारियों के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को बिना अनुमति के राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यवसायिक विज्ञापनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने व्यवसायिक विज्ञापन जो बिना अनुमति के लगे हैं उन्हें एक सप्ताह के भीतर हटाए जाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉