Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: हल्द्वानी की ओर आ रही केमू बस अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई, 14 घायल, गंभीर रूप से घायल हल्द्वानी रेफर

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली :- भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपाखी के पास बुधवार शाम सड़क हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रही सैलानियों से भरी केमू बस अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में बस में सवार करीब 30 यात्रियों में से 14 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा घायलों को तत्काल गरमपानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

सीएचसी में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का उपचार सीएचसी में जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री अल्मोड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। यात्रियों में राजस्थान, कोलकाता और पंजाब से आए सैलानी भी शामिल हैं।

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉