Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापकों के 451 पदों को शीघ्र भरने के आदेश किये जारी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक प्राथमिक शिक्षा के 451 पदों को शीघ्र भरने के आदेश जारी किये है। मामले की सुनवाई बुधवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले के अनुसार, सूरज गैरोला, मनोज पांडे व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2019-20 में 2287 सहायक अध्यापक प्राथमिक शिक्षा के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी, लेकिन तब कोरोनाकाल में सी-टीईटी परीक्षा में देरी के कारण कई अभ्यर्थी डीएलएड उत्तीर्ण होने के बावजूद पात्र नहीं हो पाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान, धमाकों की आवाज से लोगों में मचा हड़कंप
Ad

हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका में ऐसे अभ्यर्थियों को विशेष छूट देने को कहा था। तत्कालीन शिक्षा सचिव ने 20 सितंबर 2021 को हाईकोर्ट में लिखित अंडरटेकिंग दी, कि ऐसे अभ्यर्थियों को छूट दी जाएगी। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने 451 अन्य पद भी चिह्नित किए और 11 अक्तूबर 2021 को इन पदों के लिए विज्ञप्ति भी जारी हो गई। तब से नियुक्ति नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया में एक दिन की मोहलत बढ़ी, अंतिम तिथि अब 15 अक्टूबर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉