Medical
उत्तराखण्ड

राजकीय इंटर कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता की विद्यालय प्रांगण में आग से जलकर मौत

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज कूनीगाड़ में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत कनक सिंह लिंगवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर विद्यालय प्रांगण में मौत हो गई। सोमवार को उनका शव विद्यालय प्रांगण में मिला। पुलिस के अनुसार 48 वर्षीय कनक सिंह लिंगवाल पुत्र स्व. शेर सिंह लिंगवाल, ग्राम देदली, पोस्ट भल्लेगांव, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

विद्यालय प्रधानाचार्य हरि प्रसाद थपलियाल ने बताया कि सोमवार सुबह स्कूल में अभ्यास करने आने वाले युवकों से उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद स्कूल पहुंचकर पुलिस और विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। गैरसैंण के खंड शिक्षा अधिकारी बीएस मटूड़ा ने बताया कि शिक्षक के मामले में पूर्व में विभागीय जांच भी चली थी। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी थी। थानाध्यक्ष गैरसैंण जेएस नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन जांच के बाद ही पता चल पाएगा। बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। शव के पास 5 लीटर डीजल का केन मिला, जिसमें आधा लीटर डीजल बचा हुआ था, जिसे कब्जे में ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉